सोनभद्र

बिजली आपुर्ती बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर घेराव कर की नारेबाजी

कनेक्शन विच्छेद करने की उठायी मांग

तीन दिनों में आपुर्ती सुधार न हुआ तो करेंगे धरना प्रदर्शन, चेतावनी

बभनी, सोनभद्र (मु.कलाम)। विकास खण्ड बभनी में एक सप्ताह से बदहाल बिजली आपुर्ती से नाराज़ ग्रामीणों सैकड़ों की संख्या मे बभनी सब स्टेशन पहुंच कर घेराव किया ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चेतावनी दी है कि बदहाल और मनमानी कटौती बन्द नहीं किया गया तो उपभोक्ता आन्दोलन को बाध्य होंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घण्टे तक प्रदर्शन किया।

एक सप्ताह से बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज़ ग्रामीणों ने रविवार को बभनी सब स्टेशन का घेराव किया ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।भीषण उमस व गर्मी के बावजूद आठ घण्टे भी आपुर्ती उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। ग्रामीण सुरेश चन्द्र पाण्डेय, सुनील गुप्ता,जय प्रकाश जायसवाल, नौसाद ,राजा,आलोक केशरी , श्यामबाबू, विकास पाण्डेय,राजबली,अशोक कुमार, जमील अहमद ,असलम,रामजतन कुशवाहा, राकेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में बभनी सब स्टेशन पर एकत्र होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि तीन दिनों में व्यवस्था सुधार नहीं हुआ तो सब स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को विवश कर रहा है। ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यदि विभाग आपुर्ती देने में सक्षम नहीं है तो कनेक्शन धारियों का कनेक्शन काट दिया जाए।विभाग द्वारा कनेक्शन धारियों का शोषण करने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की और चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने तीन दिनों में व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं किया तो विभाग के खिलाफ बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान