सोनभद्र

लेखपाल को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। सदर लेखपाल विनय कुमार गुप्ता को मोबाइल पर गाली एवं धमकी देना एक रसूखदार को महंगा पड़ गया। पीड़ित लेखपाल के शिकायत पर आरोपित रसूखदार के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित लेखपाल ने आरोप लगाया है कि बीते 25 अगस्त को आरोपित अभय सिंह ने उसके व्यक्तिगत मोबाइल पर दोपहर 2.24 बजे फोन करके अभद्र भाषा का प्रयोग कर गलत रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रहे थे। उक्त घटना से लेखपाल काफी भयभीत होने की बात कहते हुए सरकारी काम करने में असमर्थ बताया। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर आरोपित के खिलाफ भादवि की धारा 353, 504 व 507 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान