सोनभद्र

खबर का असर-24 घंटे के अंदर बदला गया ट्रांसफार्मर

एक पखवारे से जले ट्रांसफार्मर की विभाग नहीं ले रहा था सुधि

विद्युत बहाली की ग्रामीणों की मांग हुई पूरी

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लाक क्षेत्र के बीडर गांव ( मगरदहा टोला) में विगत दो सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर एसबीएन लाइव में “ट्रांसफार्मर जलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन” नामक समाचार प्रकाशन के दूसरे दिन ही बदल दिया गया। शनिवार के दिन ग्रामीणों के द्वारा दो हफ्तों से जला हुआ ट्रांसफार्मर समय से न बदलने पर आक्रोशित ग्रामीण के द्वारा प्रदर्शन किया था। जले ट्रांसफार्मर की सूचना प्रेम शंकर के द्वारा टोल फ्री नंबर पर भी दिया गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पेयजल संकट और अंधेरे में रहने पर मजबूर ग्रामीण खाली डब्बे बाल्टी के साथ जले ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर न बदलने की दशा में विभाग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दिए थे। रविवार को शाम चार बजे तक विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया। विद्युतकर्मी द्वारा बताया गया आज ट्रांसफार्मर चढ़ने के 12 घंटे बाद ट्रांसफार्मर चार्ज होने पर बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। वहीं ग्रामीणों का चेहरा खुशी से खिल उठा। ट्रांसफार्मर चढ़ाने में धीरज कुमार , विंध्याचल हरदेव सिंह सशिकांत निशांत पटेल , अमरपाल अमर सिंह आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार