सोनभद्र

लगातार 53वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

– श्रीराम कथा सुनने को उमड़ रही भक्तों को भीड़
– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 53वें दिन शुक्रवार को रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी गई। वहीं श्रीराम कथा सुनने को भक्तगणों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें शारदा देवी, अर्चना पौर, सीता अग्रवाल, करुणा सिंह, चिंता मौर्य, बिमला देवी, कृष्णावती, रामा देवी, उर्मिला, किरण मोदनवाल,रेवती तिवारी,रामसेवक, सुभारम महाराज, जयराम महाराज आदि शामिल रहे। वहीं व्यास मंच का पूजन काली देवी, रामा देवी, उज्जैन से पधारे केवलानंद जी महाराज,मुन्ना दास महाराज, हीरा,सविता देवी, अनीता केशरी, किरण मोदनवाल,शशि देवी, रेणु गुप्ता, संगीता, परमेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी,प्रभा देवी, माधुरी देवी, विमला देवी आदि शामिल रही। सभी भक्तगणों ने वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज की आरती, पूजन किया। ललित जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाया, जिसका भक्तगणों ने रसपान किया। भिखारी बनाने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षक सुशीला पाठक ,अध्यक्ष किरण मोदनवाल के नेतृत्व में 30 अगस्त को असहाय लोगों को मच्छरदानी वितरित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश
Download App