सोनभद्र

डायरिया का मौसम होने के बावजूद उल्टी व पेट दर्द की दवाएं गायब

सीएचसी की औषधि भंडारण कक्ष पहुंची बदहाल अवस्था में

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र में डायरिया जैसे संक्रामक बीमारी का सीजन होने के बावजूद सरकारी अस्पताल में उल्टी व पेट दर्द की दवाईयां गायब है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों ओपीडी में डायरिया व पेट दर्द से पीड़ित मरीज की संख्या बहुतायत देखने को मिल रही है। चिकित्सकों द्वारा परामर्श पर्ची पर डोमपेरीडोन व डाईसाइक्लोमीन टेबलेट लिखने के बावजूद अस्पताल से नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा भर्ती मरीजों को चढ़ाए जाने वाली बोतल के लिए आईवी सेट भी अस्पताल से नदारत है। कई महत्वपूर्ण दवाइयां के सीएससी औषधि भंडारण केंद्र में गायब होने से मरीजों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फार्मासिस्ट की तैनाती के बावजूद दवाओं का इनडेन्ट बनाकर समय से जिला मुख्यालय से सीएचसी में भंडारण न किया जाना उनकी लापरवाही भरी कार्यशैली को दर्शाता है। केंद्र अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी ने बताया कि इस समय इनडोर पेशेंट की संख्या ज्यादा बढ़ गई है। आइवी सेट सहित घटी दवाओं की आपूर्ति के लिए मांग की गई है। कल तक दवाएँ उपलब्ध हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार