सोनभद्र

पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार, 28 को घेरेंगे लखनऊ

दुद्धी, सोनभद्र। शिवाजी तालाब दुद्धी पर बुधवार को पदोन्नति के मसले को लेकर शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में वरिष्ठ शिक्षक सदानंद मिश्र ने कहा कि पिछले लगभग 8 वर्षों से शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया लटकी पड़ी है।जहां हर विभागों में अमूमन दो तीन वर्षों में ही पदोन्नति हो जाती है वहीं शिक्षकों के साथ ही सौतेला व्यवहार क्यूं? हर बार शासन की ओर से सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाई जाती है।इस बार सभी शिक्षक साथियों को जागृत करते हुए आगामी 28 अगस्त को लखनऊ घेराव में चलने का आवाहन किया जाता है।वहां उपस्थित अनेकों शिक्षकों द्वारा समर्थन भी प्राप्त हुआ।सभी ने एक स्वर में २८ को लखनऊ जाने के लिए हामी भरी।इसके साथ ही सभी ने अपने अन्य साथियों को भी जागृत कर लखनऊ में साथ देने के लिए प्रयास का आश्वासन दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक जयंत त्रिपाठी,शैलेश मोहन,सुनील पाण्डेय,आलोक सिंह,मनीष श्रीवास्तव,रविकांत पाण्डेय,राजेश झा,राजकुमार उपाध्याय,राहुल रंजन,प्रवीण द्विवेदी,प्रमोद पाल,संजय सहगल,बलवंत सिंह,राकेश सिंह,अभिषेक कुमार,कुलदीप चक्रवाल,मुन्ना गुप्ता,नागेश दुबे,गुनाकर पाण्डेय,कर्मपाल सिंह,उज्ज्वल मौर्य,आशीष कुमार,बिहारी लाल आदि अनेकों शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान