सोनभद्र

भूतनी का आरोप लगाने वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। अपनी पत्नी को भूतनी बताने वाले एक पति के विरूद्ध सोमवार को महिला थाना में मामला दर्ज किया गया। डूब क्षेत्र निवासी उर्मिला की शादी करीब सात-आठ साल पहले कोतवाली क्षेत्र के सायल गांव निवासी सुरेश के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें क्रमवार तीन बच्चे भी हुए। बीते कुछ सालों से घर में उत्पन्न होने वाले परेशानियों से निजात पाने के लिये सुरेश किसी ओझा सोखा के सानिध्य में पहुंचा, तो वह सभी परेशानी की जड़ पत्नी पर थोपते हुए उसे भूतनी बता दिया। पति समेत अन्य ससुरालिये उसे प्रताड़ित करते हुए कुछ दिन पूर्व मायके भेज दिया। इससे परेशान उर्मिला महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत की। इस पर महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने दोनों को सोमवार को तलब कर मतभेद दूर करने के लिए पंचायत शुरू की। घंटों आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों में सुलह नही हो पाया। दबाव बनाने पर आरोपित पति पुलिस से कहा कि उसे जेल भेज दो या कोई और सजा दे दो, किन्तु हम अपने पत्नी को घर नही ले जायेंगे। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके मायके व उसके पति को हिरासत में ले मामला दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार