सोनभद्र

लेखपाल की मनमानी से निर्गत नहीं हो रहे प्रमाण पत्र

बिना कारण उल्लेख किये निरस्त कर दी जा रही ऑनलाइन आवेदन

महुली, सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के लोगों को जाति आय व निवास प्रमाण पत्र के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है।क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आवेदन निरस्त किए जाने का आरोप आवेदकों ने लगाया है।महुली निवासी ज़हीर, सिद्धार्थ कुमार आयशा परवीन, मानमति देवी, अमीशा कुमारी,सविता देवी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हम लोगो ने जाति प्रमाण पत्र, आय व निवास प्रमाण पत्र के लिए आन लाइन आवेदन किया था परन्तु लेखपाल द्वारा किसी न किसी बहाने से निरस्त कर दिया जाता है। लेखपाल से पूछे जाने पर कहते है कि कोई कागज में कमी रहा होगा। आवेदकों ने कहा कि अगर कोई कागज़ की कमी है तो जांच कर लिया जाय परन्तु लेखपाल द्वारा कहा गया कि इतना समय नहीं है कि जांच करके रिपोर्ट लगाए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लेखपाल लोगों को फ़ोन कर मिलने के लिए बुलाते है, नहीं मिलने पर आवेदन को निरस्त कर दिया जाता है। लेखपाल मिलने के लिए किस लिए बुलाते हैं यह समझ से परे है। ऐसे कर्मचारियों के कारण लोगों का महत्व पूर्ण काम नहीं हो पा रहा है। छात्रों ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए आवेदन करना था पर जाति प्रमाण पत्र के कारण आवेदन का समय समाप्त हो गया। कुछ छात्रवृत्ति का फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं। लेखपाल के मनमानी रवैया से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सम्बंध में तहसीलदार दुद्धी ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कागज़ में कोई कमी है तो लेखपाल को आवेदन की जांच कर रिपोर्ट लगाना है। यदि बिना जांच किए निरस्त करते हैं‌ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार