सोनभद्र

पंजीकृत मजदूरों को मिले आयुष्मान कार्ड

●खैराही में मजदूर किसान मंच की हुई सभा
●बड़े पैमाने पर चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
म्योरपुर, सोनभद्र। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, बीमा, पेंशन, पुत्री विवाह अनुदान और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की मांगों पर जारी अभियान के तहत आज खैराही गांव में मजदूर अधिकार सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका ने कहा की संसद से कानून और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद असंगठित मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। करोड़ों लोगों का पंजीकरण कराया गया लेकिन उनके लिए कोई भी योजना चालू नहीं की गई है। मजदूर किसान मंच के शिव प्रसाद गोंड ने कहा कि बिना सामाजिक सुरक्षा के मजदूरों के गरिमा पूर्ण जीवन के अधिकार की गारंटी नहीं की जा सकती। इसलिए सरकार को तत्काल योजनाओं की घोषणा करनी चाहिए और उन्हें लागू करना चाहिए। सम्मेलन में राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र पर बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर कराने का निर्णय हुआ। सम्मेलन में रामचंद्र दूबे, सलमा हुसैन, सिंह लाल गोंड, सीताराम, दुर्गा कुमारी, चाँदनी कुमारी, सबिला हुसैन, सलमा बेगम, ओमप्रकाश यादव, रामनरेश यादव आदि ने अपनी बात रखी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार