सोनभद्र

सावधान! 20 व 21 अगस्त को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। जल विद्युत गृह पिपरी में ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि का कार्य होने के कारण 20 व 21 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रिहंद जल विद्युत पिपरी के अधिशासी अभियंता (परि0 एवं अनु0) सूरज शाह द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं में विद्युत संयोजन प्रदान करने के क्रम में 132 केवी रिहंद पावर स्टेशन पिपरी पर क्षमता वृद्धि के कार्य संपादित कराने हेतु 2 दिन का शटडाउन घोषित किया गया है। इसके तहत 20 अगस्त दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे कुल 7 घंटे व 21 अगस्त सोमवार को सुबह 9:00 से 12:00 बजे दिन तक कुल 3 घंटे की तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जल विद्युत गृह पिपरी से पोषित होने वाले 33/11 केवी नई दुद्धी, नाधिरा, नई पिपरी एवं कनहर उपकेंद्रों से संबंधित सभी क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार