सोनभद्र

डीसीएफ चुनाव की मतदाता सूचि चस्पा होते ही उभरे आपत्ति के स्वर

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड में 28 अगस्त को होने वाले चुनाव के अंतिम मतदाता सूची चस्पा होने पर सदस्यों ने आपत्ति लगाया। नियमानुसार विधि सम्मत 45 दिन पूर्व बने समिति के सदस्यों का अंतिम सूची में नाम नहीं होने पर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति जताया। 22 अगस्त को नामांकन एवं 28 अगस्त को मतदान होना है। अंतिम मतदाता सूची में नाम प्रकाशित नहीं होने पर विरोध करते हुए प्रहलाद पांडे ममता पांडे सूर्यमणि यादव ने निर्वाचन अधिकारी को अंतिम सूची में नाम प्रकाशित करने के लिए लिखित रूप से ज्ञापन देकर नाम संसोधित करने के लिए अपील किया है। जबकि 2018 में 545 नाम की सूची बनाई गई थी। वहीं सूची इस वर्ष भी चस्पा किया गया है। जबकि इस बीच सैकड़ों की सँख्या में नाम बढ़ाये गए हैं। जिसका रसीद सदस्यों के पास प्राप्त है। निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार