सोनभद्र

जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए

आईपीएफ ने एसडीएम घोरावल के माध्यम से सीएम को भेजा पत्र

घोरावल, सोनभद्र। वर्षा ना होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है और उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। ऐसी हालत में सोनभद्र जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर किसानों को तत्काल मुआवजा देने और खेत मजदूरों को दाल, तेल, नमक, सब्जी मुफ्त में वितरित करने की मांग पर आज ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने एसडीएम घोरावल के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। आईपीएफ के जिला प्रवक्ता श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में भेजे पत्र में कहा गया कि सोनभद्र में लगातार सूखा पड़ रहा है और इस वर्ष भी सूखे के कारण खेतों में दरार आ गई है। किसानों की धान समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं और उनकी आर्थिक दशा बेहद खराब हो गई है। इसलिए सरकार को पहल लेकर किसानों को राहत देनी चाहिए। मांग पत्र में मनरेगा में 100 दिन काम की गारंटी और समय से मजदूरी भुगतान, वन अधिकार कानून में जमा दावों का भौतिक सत्यापन कराकर पुश्तैनी वन भूमि पर पट्टा आवंटित करने और श्रम पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों को आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आवास 5 लाख का बीमा, ₹5000 पेंशन और पुत्री विवाह पुत्री विवाह सहायता योजना लागू करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। आईपीएफ प्रतिनिधिमंडल में संतलाल बैगा, सूरज कोल, कैलाश चौहान आदि लोग रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान