सोनभद्र

वृक्षारोपण अभियान में बघाडू को मिला प्रथम स्थान, सम्मान पाकर वनकर्मी गदगद

डीएफओ ने स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र रूपी फल पाना वृक्षारोपण की महत्ता व उसके सार्थकता का एहसास कराता है। लोगों को पौधे के वृक्ष बनने के बाद फल मिलता है मगर हम वनकर्मियों को वृक्षारोपण के बाद ही सम्मान पत्र मिलना किसी फल से कम का एहसास नहीं कर रहा है। आने वाले समय में इसे और गतिशील बनाया जाएगा उक्त बातें बघाडू वन क्षेत्र कार्यालय में तैनात वन दरोगा विशाल कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र श्रीवास्तव, एसडीओ डॉ भानेन्द्र सिंह व उषा देवी द्वारा वृक्षारोपण अभियान में बघाडू को प्रथम स्थान घोषित कर सम्मानित किए जाने के बाद समूचा वन क्षेत्र कार्यालय उत्साह में भरा हुआ है। गत 30 जून को प्रधान वन संरक्षक ममता संजीव दुबे ने अपने दुद्धी दौरे के दौरान बघाडू रेंज के देवपुरा प्लांटेशन का निरीक्षण किया गया था। 10 हेक्टेयर में किये गए वृक्षारोपण की गहनता से निरीक्षण की गई थी। प्लांटेशन से संतुष्ट प्रधान मुख्य संरक्षक ने मौके पर मौजूद बघाडू रेंज के कर्मचारियों को शाबाशी भी दिया था। प्रधान वन संरक्षक के अनुमोदन पर बाघडू रेंज को वृक्षारोपण में प्रथम स्थान देकर वन दरोगा विशाल कुमार व बंधुराम को व्यक्तिगत पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App