सोनभद्र

चेयरमैन ने शिलाफलकम शिलापट्ट का अनावरण कर मेरी माटी मेरा देश अभियान का किया शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को चेयरमैन कमलेश मोहन व ईओ रामसमुख ने संयुक्त रूप से शिलाफलकम (शीलापट्ट) का अनावरण कर ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महान क्रांतिकारियों, अमर शहीदों, भारत की सीमा की रक्षा करने वाले वीर जवानों और आंतरिक सुरक्षा को बेहतर बनाने वाले जवानों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। चेयरमैन ने उपस्थितजनों को शपथ दिलाई।इस दौरान सभी लोगों से एक एक मुट्ठी माटी अमृत कलश में एकत्र की गयी। चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव ने हमें एक नये भारत का दर्शन कराया है। हमें ऐसा भारत बनाना है जिसमें किसी भी नागरिक के साथ जाति, मत और मजहब के आधार पर भेदभाव न हो। उन्होंने लोगों से संकल्पित होकर शहीद स्थलों पर सेल्फी लेने और उसे अपलोड करने की अपील की और कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। उन्होंने प्रत्येक नागरिकों से अपने अपने घरों पर तिरंगा लहराकर, अमृत महोत्सव के इस जश्न में शामिल होने का आह्वान किया। अन्त में चेयरमैन,ईओ,सभासद समेत अतिथियों ने अमृत वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये। इस मौके पर लिपिक आलोक कुमार, सभासद राकेश आजाद, धीरज जायसवाल,निरंजन कुमार, आमेश अग्रहरि, शाहिद ,आनंद कुमार, अन्नू, अंका, वेदप्रकाश,महताब आलम, उमेश अग्रहरि, राहुल तिवारी, विकास, विश्वनाथ, गुड्डू, उमेश कुमार, अमीरक, पहलवान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार