सोनभद्र

कनहर परियोजना पहुंच एसडीएम ने जलभराव व विस्थापितों का जाना हाल

एसडीएम ने सिंचाई एवं राजस्व विभाग से ली जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र। जलस्तर के वृद्धि के बाद शुक्रवार को अमवार पहुंचे उपजिलाधिकारी सुरेश राय मुख्य बांध पर चढ़ कर समूचे जलसमाधि ले चुके क्षेत्र के बारे में सिंचाई एवं राजस्व विभाग के कर्मियों से पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही डूब क्षेत्र में चिन्हित एरिया में अभी भी आबाद लोगों के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि सुगवामान में नान्ह्क का एक परिवार अपने घर में ताला बंद करके कही गायब हो गया है। उसका नाम विस्थापन सूची में नही है। इसके बावजूद वह अपने घर को खाली नही कर रहा है। इसी तरह भीसुर में फूलमतिया देवी पत्नी स्व.जोखू अपने तीन पुत्र फागु, लल्लू व् लालजी के साथ तो बुधन अपने पुत्र सुरेन्द्र के साथ चिन्हित क्षेत्रफल के जद में अभी भी आबाद है। उन्हें कई बार संयुक्त टीम द्वारा समझाया गया, किन्तु वे अपना आशियाना बगैर विस्थापन पैकेज का लाभ लिए बगैर छोड़ने को तैयार नही है। इस बाबत सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव ने बताया कि इन लोगों का सूची में नाम ही नही है। विस्थापन पैकेज की राशि तीन पीढ़ी के लिए ही शासन द्वारा प्रावधान किया गया है। जबकि आबाद लोग चौथी पीढ़ी के दायरे में आ रहे है। वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के बाद एसडीएम कुछ विस्थापित परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें डूब क्षेत्र खाली करने की भी अपील किया, किन्तु वे अपनी जिद पर अड़े हुए है। इस मौके पर अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, सहायक अभियंता नरसिंह राम सिंह, दिग्विजय सिंह, नन्दलाल यादव,श्रवण कुमार, लेखपाल महेंद्र यादव, पंकज चौबे, सुशील पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार