सोनभद्र

तत्काल मजदूरी भुगतान और सुरक्षा उपकरणों की मांग के लिए एमडी से मिला प्रतिनिधिमंडल

बकाया मजदूरी रखना बंधुआ प्रथा

एमडी पी गुरुप्रसाद से मिलकर वर्कर्स फ्रंट ने दिया ज्ञापन

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना में ठेका मजदूरों से काम करा कर महीनों मजदूरी का भुगतान न करना संविधान के अनुच्छेद 23 के तहत बंधुआ मजदूरी है और इसके लिए दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। मजदूरों की मजदूरी का तत्काल भुगतान किया जाना चाहिए और कारखाना अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के तहत परियोजना में उनको तत्काल सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए। यह मांग आज प्रबंध निदेशक उत्पादन निगम पी गुरुप्रसाद से मिलकर वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने की। प्रेस को जारी बयान में दिनकर कपूर ने कहा कि अनपरा परियोजना में जंगलराज चल रहा है और ठेका मजदूरों के गरिमापूर्ण जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। कोल हैंडलिंग समेत तमाम विभागों में मजदूरों से काम करा कर 4 महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है जबकि पेमेंट एंड वेजेस एक्ट में साफ कहा गया है कि महीने की 7 और 10 तारीख तक हर हाल में मजदूरों के वेतन का भुगतान कर दिया जाना चाहिए। यही नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश, कारखाना अधिनियम के प्रावधान और निदेशक कारखाना द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद परियोजना में मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं में मजदूरों की मौतें होती हैं और वह घायल होते हैं। अनपरा तापीय परियोजना में न्यूनतम मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया जा रहा। हालत इतनी बुरी है कि महिला मजदूरों को मनरेगा से भी कम महज ₹200 मजदूरी देकर काम कराया जा रहा है। कानूनों द्वारा प्रदत्त अधिकार हाजरी कार्ड, रोजगार कार्ड, वेतन पर्ची, बोनस आदि भी मजदूरों को नहीं दिए जा रहे हैं। यही नहीं ईपीएफ में भी बड़ा घोटाला किया गया उन्होंने एमडी से अनुरोध किया कि मुख्य महाप्रबंधक अनपरा को निर्देश दिया जाए कि वह मजदूरों की समस्याओं को तत्काल हल करें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित
Download App