सोनभद्र

दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति के चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान कल

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति के ग्यारह डायरेक्टर पद में से दस सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सहकारिता निर्वाचन अधिकारी विशाल पासवान व सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश बैसवार ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से चार बजे तक कुल 10 बूथों पर मतदान होगा। ग्यारह में एक अनुसूचित जनजाति सीट दुद्धी संस्थागत प्रत्याशी देवता सिंह निर्विरोध चुने जायँगे। संस्थागत व व्यक्तिगत सीट पर कुल बीस उम्मीदवार अपनी चुनावी मैदान में दमख़म लगाए हुए हैं। संस्थागत डायरेक्टर में पहली बूथ दुद्धी में कुल 40 मतदाता, दूसरी बभनी में 28, म्योरपुर 36 व्यक्तिगत डायरेक्टर हेतु बूथ संख्या चार बूथ में 01 से 600, पांच बूथ में 601 से 1100, छः बूथ 1101 से 1600, सात बूथ में 1601 से 2000, आठ बूथ 2001 से 2300, नौ बूथ 2301 से 2600, दस नम्बर बुथ पर 2601 से 2989 मतदाता कुल 20 उम्मीदवार 10 सीटों पर मतदान करेंगे। जबकि चुनाव में भाजपा व सपा दो प्रमुख दलों की सक्रिय राजनीति को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था किया है। चुनाव सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बाद मतगणना कर जीते हुए उम्मीदवार को घोषित कर दिया जाएगा। एक अगस्त मंगलवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले डेलीगेट्स का चुनाव होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार