सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल ने 27 वें दिन किया रुद्राभिषेक

-15 वर्षो से चल रहे अखंड हरि कीर्तन व भक्तिगीत सुनकर लोग झूम उठे
– श्रावण मास भर 59 दिनों चलेगा कार्यक्रम
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा लगातार 27वें दिन रुद्राभिषेक किया गया। श्रवण मास भर 59 दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर 15 वर्षो से चल रहे अखंड हरिकीर्तन एवं भक्ति गीत सुनकर लोग झूम उठे।
शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, अनुराधा त्रिपाठी, अनुपमा चौबे, अनुभव पाठक, आराध्या मिश्रा, साध्वी विमला देवी , ममता पांडेय, प्रीति पांडेय, रेवती तिवारी, रामा देवी, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, सविता देवी, कालो देवी, हीरा, सुखराम, रामप्यारे आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि 15 वर्षों से लगातार 24 घंटे हरिकीर्तन चल रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक ने भी हरिकीर्तन गाया। इसके अलावा अनुराधा त्रिपाठी ने भक्ति गीत गाया जिसे हरमोनियम, ढोल, झांझ की संगत पर सुनकर मौके पर मौजूद लोग झूम उठे। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App