सोनभद्र

30 की जगह 50 बेड का अस्पताल बनाने की कवायद शुरू

सीएमओ ने नए भवन हेतु भूमि सहित अस्पताल का किया निरीक्षण
दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को तय कार्यक्रम के तहत पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी अश्वनी कुमार ने 30 की जगह 50 बेड वाले प्रोजेक्ट के लिए अस्पताल परिसर के अंदर भूमि का निरीक्षण किया। उपयुक्त और पर्याप्त जमीन न मिलने पर कर्मचारियों का जर्जर हो चुके आवास को जमींदोज कर 50 बेड अस्पताल भवन का निर्माण कराए जाने पर विचार विमर्श किया। दुद्धी बाजार में रिक्त पड़ी अस्पताल की भूमि पर कर्मचारियों के लिए नया आवास बनाए जाने पर भी मंत्रणा की। कहा कि एक-दो दिन में जेई को भेजकर भूमि चिन्हित कराई जाएगी।
सीएमओ ने सीएचसी की ओपीडी एवं वार्ड में भर्ती मरीजो की संख्या देख एक ओर जहां प्रफुल्लित हुए, वहीं दूसरी ओर दुर्व्यवस्थाओं की जानकारी होने पर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश केंद्र अधीक्षक डा शाह आलम को दिया। केंद्र अधीक्षक के साथ सीएमओ ने ओपीडी, वार्ड, प्रसवकक्ष, भंडारण, ब्लड बैंक, इम्यूनाइजेशन कक्ष समेत अन्य कई कक्षों का जायजा लिया| केंद्र पर मरीजों की आवक संख्या के बाबत जानकारी लेने के पश्चात उनकी सुविधाओं के बाबत सवाल जबाव किये। करीब घंटे भर के निरीक्षण के पश्चात वे पत्रकारों से रूबरू हुए। जब उन्हें अस्पताल के दुर्व्यवस्था एवं लापरवाह कर्मियों के बारे में जानकारी दी गई, तो उनका पारा चढ़ गया। सीएमओ ने अपने मातहतों से शिकायतों के बारे में पूछताछ करने की बाद पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वे ऐसे सभी लापरवाह कर्मियों को चिन्हित का उनके खिलाफ सख्त कारवाई करेंगे। इसके साथ स्टाफ़ नर्स एवं वार्ड ब्याव की कमी को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ उन्होंने केंद्र अधीक्षक को अस्पताल के लिए अपेक्षित संशाधन एवं स्टाप की कमी के बाबत सभी तथ्यों का जिक्र करते हुए लिखित तौर पर अवगत कराने का निर्देश दिया, जिससे उस कमी को दुरुस्त किया जा सके। इस मौके पर स्वास्थ्य महकमे से जुड़े कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार