सोनभद्र

पंचमी के जुलूस के साथ शुरू हुई मुहर्रम त्यौहार के कार्यक्रमों की श्रृंखला

देर रात सम्पन्न हुई साह चौक के मिट्टी खुदाई की रस्म

दुद्धी, सोनभद्र। मुहर्रम त्यौहार के पंचमी की अवसर पर सोमवार की देर रात नगर में अक़ीदतमंदों ने जुलूस निकालकर साह चौक की मिट्टी खुदाई की रस्म अदायगी की। इसी के साथ मुहर्रम पर्व में अदा की जाने वाली कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत हो गई। अगली कड़ी में 26 जुलाई बुधवार की शाम बढनीनाला व जाबर स्थित कर्बला पर नियाज-फातेहा व रात में कस्बे में जुलूस निकाल समस्त चौकों की मिट्टी खुदाई व केला काटने की रस्म अदायगी सम्पन्न होगी। सोमवार की शाम केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर फिरोज उर्फ बनारसी साह अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कस्बे के वार्ड नं. 11 दर्जी मुहाल व साह चौक पहुंच व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शाम से ही नगर के विभिन्न अखाड़ों और चौकों पर ढोल-ताशा की आवाज सुनाई देने लगी। रात्रि करीब सवा दस बजे नगर के वार्ड नं 11 दर्जी मुहाल का अलम व अखाड़ा उस्ताद इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में मस्जिद तिराहे पहुंच उस्ताद व रेफरी तालिब अली, अलीरजा हवारी, नसरुल्लाह हवारी के नेतृत्व में करीब एक घंटा लाठी-डंडा, तलवार, गड़ासा, बल्लम से युद्ध कला का प्रदर्शन किए। इसके बाद करीब सवा ग्यारह बजे या अली-या हुसैन के नारों के बीच प्राचीन तालाब पहुंच शमशेर आलम की सरपरस्ती में साह चौक की मिट्टी खुदाई रस्म की औपचारिकता पूरी की गई। तत्पश्चात करीब 12 बजे जुलूस में शामिल अकीदतमंद अपने गंतव्य को लौट गए। समूचे कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर मख्तब जब्बरिया के पूर्व प्रबंधक फतेह मोहम्मद खान, वार्ड 11 के सभासद शाहिद आलम, खजूरी के शेख इम्तियाज, केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के पूर्व सदर इब्राहिम खान व मुजीब खान, खजूरी के उस्ताद शरफू खान, रामनगर के वरिष्ठ उस्ताद राशिद साह, कलकली बहरा के उस्ताद जोखन खलीफा, मुर्तजा, मैनु खलीफा, अफसार रजा, दारा खलीफा, फिरोज शाह, नेहाल अहमद, राहत साह, डुमरडीहा के उस्ताद बच्चा खान सहित भारी संख्या में मुस्लिम बंधु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 6.25 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा
Download App