सोनभद्र

अदालत ने सुनाई पिता -पुत्रों को 7-7 वर्ष की कैद की सजा

*10- 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 2- 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* 9 वर्ष पूर्व लाठी, डंडा, बलुआ, कुल्हाडी, तीर से मारकर कई लोगों को पहुंचाई थी गंभीर चोट
* अर्थदंड की आधी धनराशि 20 हजार रूपये पीड़ितों को मिलेगा
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। 9 वर्ष पूर्व लाठी, डंडा, बलुआ, कुल्हाड़ी व तीर से मारकर कई लोगों को गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पिता – पुत्रों को 7- 7 वर्ष की कैद व 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2- 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि की आधी रकम 20 हजार रूपये पीड़ितों को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के गुरदह अम्मा टोला गांव निवासी सागर पुत्र विश्वनाथ ने थाने में 30 जुलाई 2014 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि सुबह 8 बजे परिवार के शिवनारायन पुत्र विश्वनाथ, लालती देवी पत्नी शिवनारायन,बसंता पुत्र विश्वनाथ, जिरवा देवी पत्नी विश्वनाथ अपने जमीन की जोत कोड करने गए थे कि गांव के ही रामधनी पुत्र घरभरन, रामप्रसाद ऊर्फ लोलो पुत्र रामधनी, लालप्रसाद ऊर्फ जवान पुत्र रामधनी व दरोगा पुत्र रामधनी ने भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा, बलुआ, कुल्हाड़ी व तीर से मारकर सभी लोगों को गंभीर चोटें पहुंचाई। शोरगुल की आवाज सुनकर कई लोग आ गए तब बीच बचाव किया तो वे लोग वहां से भाग गए। जाते समय जन से मारने की धमकी भी दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों रामधनी, रामप्रसाद, लालप्रसाद व दरोगा को 7- 7 वर्ष की कैद व 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2- 2 वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़ितों को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान