सोनभद्र

जनता से किए गए वादों पर खरी उतर रही है सरकार-सुरेन्द्र अग्रहरि

घर घर महासंपर्क अभियान के तहत ताबड़तोड़ सम्पर्क
दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर घर चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत की वोटरों से मिलकर जानकारी दी गई कि केन्द्र में स्थापित युगपुरुष मोदी जी की सरकार ने बीते 9 वर्षो में क्या किया? साथ ही और कहां तक सोचकर कार्य करने जा रही है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार ने जो वादे किए थे, उसको सरकार पूर्ण करने में सफल साबित हो रही है। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं से मिलकर महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं और छात्राओं के लिए केन्द्र सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है जो सरकारें आज तक कर नही पाई उसको सबके सामने रख दिया ।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में समूहों का बड़ा योगदान रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से देश की आधी आबादी खुशहाल जीवन यापन कर रही हैं। कौशल विकास प्रशिक्षण देकर छात्राओं और महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने में बखूबी भूमिका निभा रही हैं। लोक कल्याण संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों में से 90प्रतिशत वादों पर क्रियान्यवन किया जा रहा है। सरकार की विकास यात्रा किसानों, औद्योगिक विकास एवम बुनियादी सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण, युवाओं, स्वावलंबन से सशक्तिकरण व अन्त्योदय को केन्द्रित कर त्वरित सर्व समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर अमित यादव, डॉक्टर विनय, अंशुमान रॉय, राजेश्वर श्रीवास्तव, विजय गुरुजी, नित्यानन्द मिश्रा, आनन्द ऊर्फ बबलू केशरी, निरंजन अग्रहरि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश
Download App