सोनभद्र

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत निकाली रैली

सीएचसी के अंतर्गत सभी 15 उपकेंद्रों पर अभियान का हुआ शुभारंभ

महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच कर दी गई दवाइयां

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति को लेकर दुद्धी सीएचसी सहित सभी 15 उपकेंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने शुक्रवार जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली जुलाई को शहडोल मप्र के लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 लॉन्च वर्चुअल माध्यम से पूरे देश में करने के बाद दुद्धी सीएचसी सहित केंद्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अभियान का शुभारंभ कर दिया गया। उपकेंद्र महुली पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया वहीं शेष 14 उपकेंद्रों पर प्रधान या ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया। बीसीपीएम सुनीता देवी ने बताया कि महुली उपकेंद्र पर सीएचओ खुशबू एएनएम एकता सिंह आशा चंपा देवी द्वारा 19 अनुसूचित जनजाति व 7 अन्य जाति की महिलाओं का किट के माध्यम से एनीमिया जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। बीडर उपकेंद्र पर प्रधान सुरेश चंद द्वारा उदघाटन के पश्चात प्रसविका चंद्रकांती, सीएचओ प्रीति, आशा चंपा व कलावती द्वारा 23 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं का रक्त परीक्षण कर आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम सहित अन्य दवाइया निःशुल्क वितरित की गई। इसी प्रकार स्वास्थ्य उपकेंद्र जाबर, दुमहान, महुआरिया, फुलवार, हरनाकछार, विंढमगंज, धरतीडोलवा, धोरपा, हरपुरा, अमवार, बघाडू, झारोकला व केवाल सब सेंटरों पर भी महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच कर दवाइयां वितरित की गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार