सोनभद्र

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने पौधों के प्रजातियों एवं मिट्टी की गुणवत्ता का लिया जायजा

दुद्धी, सोनभद्र। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दुबे ने शुक्रवार को रेनुकुट वन प्रभाग के बघाडू रेंज के देवपुरा प्लांटटेशन पर पहुंची। वहां तैयार हो रहे विभिन्न प्रजाति के पौधों के बारे जानकारी हासिल करते हुए मातहतों को कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने समूचे प्लांटेशन का जायजा लेने के दौरान ही मृदा परीक्षण के बाबत जानकारी मांगी। इसके पश्चात उन्होंने मिट्टी के गुणवत्ता मुताबिक़ ही पौधरोपण कराने की बात कही।
अचानक अपने भ्रमण कार्यक्रम में शुक्रवार को रद्दो बदल करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वानिकी के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव एवं मुख्य वन संरक्षक विंध्यांचल मंडल रमेश चंद झा के साथ बघाडू वन क्षेत्र के देवपुरा नर्सरी पर पहुंची। वहां मौजूद वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह समेत अन्य कर्मियों से नर्सरी में तैयार हो रहे पौधों के प्रजातियों एवं मिट्टी के गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल की। नर्सरी में लहलहाते पौधों को देख ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मिट्टी के गुणवत्ता के मुताबिक़ अधिक से अधिक बरगद, पीपल, नीम के साथ ही अन्य फलदार छायादार वृक्षों की तमाम प्रजातियों का उल्लेख करते हुए उसका रोपण कराने का निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र श्रीवास्तव एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी भानेंद्र सिंह व उषा देवी को दिया। वनों में अवैध कटान पर पैनी नजर रखने के साथ पेड़ पौधों को क्षति पहुंचाने वालो के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्देश दिया। करीब घंटे भर के मौजूदगी के दौरान दुद्धी एवं विंढमगंज वन क्षेत्र के कर्मियों में अफरा तफरी मची रही। इस मौके पर रेनुकूट वन प्रभाग से जुड़े लगभग सभी वन महकमे से जुड़े अधिकारीयों की मौजूदगी देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App