सोनभद्र

संदिग्ध हालत में इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम धूमा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की शाम करीब 6 बजे चांदनी उम्र 17 वर्ष पुत्री बिंदु कुमार हरिजन निवासी धूमा थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र द्वारा अपने घर में बड़ेर में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भारतीय इंटर कॉलेज विंढमगंज में इस वर्ष 12 क्लास की छात्रा है। मृतक के पिता कालीन बुनाई का कार्य करते हैं। जिसके दो पुत्री 1 पुत्र राजा बाबू उम्र 10 वर्ष व रेशमा उम्र 6 वर्ष है। आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। विंढमगंज थाने से दूरी 6 किलोमीटर सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान