सोनभद्र

सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करने की अपील

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने कॉलेज से उत्तीर्ण हो चुके व अध्ययन अभ्यार्थियों से सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करने की अपील की है। बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा एकीकृत सेवायोजन पोर्टल का विकास कराया गया है। इस पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं निजी नियोजकों के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अभ्यार्थियों के सेवायोजन पोर्टल को पंजीकरण कराने से शासन को रोजगार तथा बेरोजगारी की वास्तविक स्थिति प्राप्त होगी। जिससे उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने हेतु योजनाएं बनाई जा सकेंगी। प्रदेश में प्रतिवर्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार की प्रमाणित संख्या भी उपलब्ध हो सकेगी। प्राचार्य ने समस्त पास आउट हो चुके बेरोजगार व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सेवायोजन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार