सोनभद्र

मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने टिफिन बैठक कर बनायी रणनीति

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। केन्द्र की भाजपा सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर दुद्धी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी तालाब पर टिफीन बैठक कर, आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामदुलार गोंड़ व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सफलतम नौ वर्ष की अपनी ऐतिहासिक यात्रा में देश को नई ऊंचाई प्रदान की है। विश्व में अपने देश का लोहा मनवाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर क्षेत्र में ख्याति दिलाई। कोरोना काल के बाद पूरे विश्व में छायी आर्थिक मंदी ने बड़े बड़े देश को तोड़कर रख दिया, लेकिन हमारे देश को प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने बेहतरीन शासन नीति से देश को मंदी के दौर में जाने से बचा लिया। इसके साथ ही निःशुल्क राशन का वितरण,आवास, निःशुल्क वैक्सीन समेत दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित करने का काम किया। ऐसे नायक को देख देश की 130 करोड़ जनता भी समझ चुकी है कि देश मे मोदी जी का कोई विकल्प नही। नेताद्वय ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अभी से ही मिशन 2024 में लग जायें और घर घर मे मोदी नाम की शंखनाद करें। अंत में मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने मिशन 2024 की तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए,सबका आभार जताया। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, जिलामंत्री दिलीप पांडेय, कमलेश सिंह कमल, विपिन बिहारी, प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, सुमित सोनी, पंकज कुमार बुल्लू, अनिल जायसवाल, सभासद मोनू सिंह, मनीष जायसवाल, संदीप गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, श्यामसुंदर अग्रहरि समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App