सोनभद्र

मोदी जी ने विश्व पटल पर देश का नाम किया बुलन्द-विधायक रामदुलार गोंड

विधायक ने प्रेस वार्ता में गिनाई केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

ट्रिपल इंजन की सरकार दुद्धी विधान सभा के उत्तरोत्तर विकास के लिए कटिबद्ध

पत्रकारों से क्षेत्रीय समस्याओं और जरूरी विकास कार्यों से रूबरू कराने की अपील

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपने सफलतम 9 वर्ष के कार्यकाल में विश्व पटल पर देश को नई बुलन्दी प्रदान की है। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कही।
विधायक ने कहा कि 2004 से 2014 तक लगातार 10 वर्ष कमजोर नेतृत्व वाली रिमोट कंट्रोल सरकार ने देश को काफी पीछे छोड़ दिया। कमरतोड़ महंगाई, धीमी विकास दर वाली सरकार से मोदी जी ने मुक्ति दिलाई। देश की 130 करोड़ जनता ने केंद्र में दोबारा मोदी जी और प्रदेश में योगी जी पर भरोसा जताया। जिसका परिणाम रहा कि देश से भ्रष्टाचार की जड़े हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हुई और विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित किये। कभी केंद्र से लाभार्थी हित मे भेजे गये 100 रुपये में 15 रुपये पहुंचते थे, आज 100 का 100 पहुंचता है। कभी पोलियो,टिटनेस व टीबी जैसे गंभीर बीमारी के टीके बनने में 50 वर्ष लगते रहे।लेकिन आज विश्व मे महामारी का रूप लेने वाली कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी का वैक्सीन समय रहते हासिल कर लिया गया। आवास, दवा, खाद बीज समेत तमाम योजनाओं से सीधे लाभार्थी को जोड़ा गया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार के विकास परक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडा माफिया का खात्मा और रामराज की स्थापना हो चुकी है।सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास की तर्ज पर योगी जी ने सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास का वीणा उठाया है। जो तेजी से हो रहा है।श्री गोंड़ ने अपने द्वारा क्षेत्रीय विकास में कराए गए कार्यों का विवरण भी रखा। इसके पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश दुबे ने केंद्र सरकार की सफलतम 9 वर्ष पर संक्षेप में प्रकाश डाला। इस दौरान दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन,जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, बबई सिंह मरकाम, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, भाजपा नेता मनोज सोनकर, भाजयुमो जिला मंत्री आशीष अग्रहरि आदि लोगउपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान