सोनभद्र

अतिक्रमण के शिकायत पर चला प्रशासन का डंडा

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंग्रेजी हुकूमत के जमाने से दुद्धी स्टेट की जमीन पर लगने वाला बाजार के गलियों को दुकानदार व व्यापारियों के द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठानों के ठीक सामने बिक्री हेतु सामानों को निकाल देने के कारण आवागमन में काफी परेशानियों के सामना होने के मद्देनजर स्थानीय निवासी सुषमा केसरी के द्वारा अतिक्रमण की लिखित शिकायत पर आज थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गलियों को अतिक्रमण करके बाजार लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए सामानों को हटवाया तथा दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। मौके पर मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी व महामंत्री विकास कुमार जयसवाल ने प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यापारियों से कहा कि हम सभी व्यापारी वर्ग अपनी जीविका चलाने के लिए अपने अपने प्रतिष्ठानों के माध्यम से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं का बिक्री कर रहे हैं परंतु दुकानों के बाहर थोड़ा बहुत सामान निकालें तथा गलियों में आवागमन को सुचारू रूप से बनाए रखें, जब आवागमन बहाल रहेगा तभी हम सभी व्यापारियों का दुकानदारी होगी जब आवागमन अवरुद्ध हो जाएगा तो दूरदराज गांव से आने वाले ग्रामीण हम आपके दुकानों तक नहीं आ पाएंगे तो खरीदारी कैसे करेंगे हम सभी व्यापारी प्रशासन का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
वही अतिक्रमण के शिकायत पर व्यापारियों के प्रतिष्ठान के बीच पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने व्यापारियों से कहा कि आप सभी व्यापारी वर्ग से ही लोगों की रोजमर्रा की वस्तु की पूर्ति अवश्य होती हैं परंतु सुषमा केसरी के द्वारा पड़े प्रार्थना पत्र पर हम आप सभी व्यापारियों को यह हिदायत देने आए हैं कि आप सभी लोग ग्राम पंचायत के द्वारा बाजार के विभिन्न गलियों में बिछाए गए इंटरलॉकिंग खड़ंजा पर दुकान को नहीं लगाएंगे आप अपने अपने प्रतिष्ठानों पर ही दुकान लगाकर दुकानदारी करेगें। आप सभी लोग गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखेंगे। अगर दोबारा गलियों को अतिक्रमण करके दुकानदारी करते किसी व्यापारी को देखा गया तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा इस मौके पर व्यापारी अजय कुमार केसरी, कृष्णा चंद्रवंशी, केदार प्रसाद केसरी, मुजन आलम, चमरू चंद्रवंशी, चंद्र प्रकाश जयसवाल, इस्लाम अहमद, पप्पू केसरी, बंटी केसरी, विकास गुप्ता, अशोक गुप्ता, बीए गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App