सोनभद्र

बंधी में डूबने से मासूम बालक की मौत

मौसी के घर शादी में आया हुआ था बालक

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में बंधी में डूबने से अबोध बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुँच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। बभनी थाना क्षेत्र के कुड़पान निवासी सात वर्षीय सचिन पुत्र रामप्रसाद अपनी मौसी के घर शादी में गया हुआ था। रविवार की शाम करीब 3 बजे तीन बच्चे खेलते हुए घर से करीब 150 मीटर दूर एक बंधी में नहाने चले गए। नहाते समय सात वर्षीय अबोध बालक सचिन पानी मे डूब गया। साथ मे गए दोनों बच्चों ने डूबते हुए स्थिति को देखते ही घर की ओर भागते हुए गए और बताए कि सचिन डूब गया है। इतना सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना देर शाम कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने रविवार को देर शाम करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान