सोनभद्र

मारवाड़ी धर्मशाला में कराया गया सामूहिक योगाभ्यास

– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु सभी योग साधक कर -रहे जी तोड़ मेहनत
– करें योग, रहें निरोग नारे के साथ राबर्ट्सगंज नगर में चलाया गया जन जागरूकता अभियान

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सफल बनाने हेतु पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक की अध्यक्षता में रविवार को प्रातः 4:30 से 6:00 बजे राबर्ट्सगंज मारवाड़ी धर्मशाला बड़ौदा बैंक के पास स्थित योग कक्ष में सामूहिक योगाभ्यास (प्रोटोकॉल योगाभ्यास) कराया गया। इसके बाद प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव व सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में करें योग रहें निरोग नारे के साथ राबर्ट्सगंज नगर भ्रमण कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
सर्वप्रथम माता शीतला जी का दर्शन पूजन करने के बाद प्रधान पुजारी को माल्यार्पण व योग संदेश देकर 21 जून के लिए आमंत्रित किया गया तथा कहा गया कि आप सभी 21 जून को कचहरी परिसर स्थित पार्क में सपरिवार आकर योग पर्व मनावे तथा मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सोनभद्र अशोक यादव के विचारों को सुने। आज के कार्यक्रम में दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदर योग गीत प्रस्तुत की गई तथा अनिल कुमार चौरसिया युवा योग साधक द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कर दिखलाया गया।
अंत में पतंजलि योग समिति के नगर संरक्षक मिठाई लाल सोनी द्वारा सभी योग साधकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी,भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनिल कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी,किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहरदेव पांडेय, प्रमुख योग शिक्षक गोपालदास केसरी, पन्ना लाल सोनी , वरिष्ठ योग साधक विनोद कुमार मिश्र, चंद्र बहादुर सिंह, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, धनंजय कुमार मिश्र ,रामसेवक पांडेय, डॉक्टर मनोज चौधरी, अशोक कुमार ,माता प्रसाद विश्वकर्मा ,राजू सोनी तथा सभी कक्षाओं के योग साधक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी व भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे ने सभी नगर वासियों से सादर अभिवादन के साथ आग्रह किया है कि आप सभी नगरवासी अपने अपने परिवार के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु 21 जून 2023 दिन बुधवार को राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित पार्क में प्रातः 4:30 से 6:00 बजे के बीच उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित
Download App