सोनभद्र

योग के जरिये निरोग रहने के लिए बताए गए तरीके

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आयुष मिशन के नेतृत्व में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महुली द्वारा ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर लगाकर योग के जरिये निरोग रहने के तौर-तरीके सिखाये गए। दुद्धी तहसील सभागार में वृहस्पतिवार को प्रातः 7 बजे मुख्य अतिथि तहसीलदार दुद्धी ब्रजेश वर्मा ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलन कर योग शिविर का उद्घाटन किया। योग प्रशिक्षक प्रीति विश्वकर्मा व रमेश ने उपस्थितजनों को योग के गुर सिखाए। मुख्य अतिथि तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने कहा कि योगा मनुष्य के लिए काफी लाभदायक है। हर आयु वर्ग के लिए योग का अलग अलग स्वरूप है। स्वस्थ्य रहने के लिए योग काफी कारगर है। नियमित योगाभ्यास से विभिन्न प्रकार के रोग से बचा जा सकता है। बदलती दिनचर्या और खानपान के बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों की रोकथाम में योगाभ्यास बहुत जरूरी है। इस अवसर पर डॉ के के चौरसिया, डॉ शिवम सिंह, डॉ विपुल, अजय कुमार, मनोज गुप्ता, सर्वेश मोहन, जवाहरलाल एडवोकेट, रूपेश कुमार, प्रांजल पांडेय सहित स्थानीय नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान