सोनभद्र

कनहर विस्थापित गर्भवती महिला की मौत, अंत्येष्टि स्थल न होने से आक्रोश

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिचाई परियोजना पुनर्वास कालोनी की निवासी एक गर्भवती महिला की वृहस्पतिवार को मौत हो गई। मौत के बाद अंत्योष्टि स्थल नही होने से पुनर्वास कालोनी रहवासियों ने सांकेतिक विरोध कर घाट की मांग किया। वृहस्पतिवार को गर्भवती 23 वर्षीय राजकुमारी पत्नी वशंबहादुर की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन फानन में परिजन 108 एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते मे गर्भवती महिला की मौत हो गई। कालोनी में बसे विस्थापित परिवार के लिए कोई अंत्योष्टि स्थल नही होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क किया गया लेकिन कोई असर नहीं होने पर परिजनों ने शव को लेकर अमवार-दुद्धी मार्ग पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर डूब क्षेत्र के सुंदरी गांव के किनारे पांगन नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान