सोनभद्र

निजी अस्पतालों में मरीज ले जा रहीं आशा कार्यकत्री

दुद्धी, सोनभद्र। स्वास्थ्य क्षेत्र दुद्धी की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा निजी हॉस्पिटलों में नित्य दिन मरीजों के ले जाने का सिलसिला जारी है। निजी अस्पताल वाले सामान्य प्रसव की जगह कथित ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलते हैं। निजी नर्सिंग होम और आशा के बीच सांठगांठ में आशा कार्यकर्ता को मोटी कमीशन मिलता है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सभी निजी हॉस्पिटल के संचालक गांव में आशा कार्यकर्ताओं को अपनी मोटी कमीशन के जाल में फँसाया हुआ है। गांव में जैसे ही आशाओं को पता चलता है कि गांव की कोई महिला गर्भवती है तो उसे सीएचसी व पीएचसी पर जाने के बजाय बहकाते हैं कि सही इलाज नही मिलेगा और अपने सांठगांठ वाले निजी अस्पतालों में ले जाती हैं। निजी अस्पताल में जाने के बाद सामान्य प्रसव की स्थिति में भी उनको ऑपरेशन से प्रसव बता दिया जाता है। निजी अस्पतालों से उनको हर प्रसव पर मोटा कमीशन मिलती है। इस तरह का खेल दुद्धी क्षेत्र में काफी समय से चल रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ भी प्रसूताओं को नहीं मिल पाता है। आशाओं के चक्रव्यूह में फंसकर आदिवासी अपनी जान से हाथ धो बैठ रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

दुद्धी तहसील के कटौन्धी निवासी 23 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी रविन्द्र कुमार ने बताई की पिछले 6 जून को घर पर ही डिलेवरी हुआ था। डिलेवरी के दौरान ही मेरा बच्चे की मौत हो गई। डिलीवरी उपरान्त गांव की आशा बंसती द्वारा तबीयत ज्यादा खराब देखते ही निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के नाम पर मरीज से दस हजार रुपये ले लिया गया। वहाँ भी तबीयत सही नही होने पर दुद्धी सीएचसी में इलाज भर्ती किया गया। केंद्र अधीक्षक
डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि महिला में खून की कमी थी। मरीज भर्ती के दौरान होमोग्लोबिन मात्र 3 ग्राम था। जिसका इलाज किया जा रहा है। एक आशा की शिकायत मिली है जिसे नोटिस भेजकर तलब किया गया है। इस तरह की आशा कार्यकर्ताओं की शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं। निगरानी कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान