सोनभद्र

जिले के टॉप 10 में स्थान अर्जित करने वाले दुद्धी के छात्रों को सम्मान मिलने पर हर्ष का माहौल

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया गया। जनपद के 10 टॉप रैंक में स्थान अर्जित करने वाले कस्बे के सोनांचल कालेज के तीन छात्र-छात्राओं की इस कामयाबी पर छात्रों सहित उनके अभिभावकों व विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त है। सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज के तीन सम्मानित होने वाले छात्रों में दीप शिखा पुत्री राजकिशोर निवासी रामनगर दुद्धी, अमित कुमार पुत्र धन्नू मौर्या व प्रशांत कुमार पुत्र सुनील जायसवाल निवासी डुमरडीहा शामिल रहे। जिलाधिकारी कार्यालय एनआईसी सोनभद्र के सभागार में संपन्न कार्यक्रम में सांसद पकौड़ी लाल कोल, एडीएम सहदेव मिश्रा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक छात्र को 21हजार रुपए व टेबलेट देकर उनको समान्नित किया गया। अतिथियों ने उन्हें आगे नित्य सफलता पाने के लिए प्रेरित भी किया। पुरस्कर की धनराशि व टेबलेट पाकर छात्रों एवं अभिभावकों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। सरकार की ऐसी योजना की खूब सराहना की गई। जनपद के टॉप 10 रैंक में स्थान अर्जित करने वाले छात्रों में इसे अपने माता पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद व सहयोग बताया। इसके साथ ही छात्रों ने आगामी परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करने की बात कही । कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ उनके अभिभावक एवं विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं अध्यापक आदर्श तिवारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App