सोनभद्र

संयुक्त युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

पलायन रोकने के लिए जनपद में रोजगार सृजन की मांग

प्राकृतिक संसाधनों की लूट एवं श्रम व पूंजी का पलायन जनपद के पिछड़ेपन की प्रमुख वजह

सोनभद्र। 113 युवा संगठनों द्वारा गठित संयुक्त युवा मोर्चा के देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान के सिलसिले में सोनभद्र पहुंचे केंद्रीय टीम के सदस्य राजेश सचान ने 16 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र आगमन के मद्देनजर उन्हें पत्र प्रेषित कर जनपद में बेइंतहा बेरोजगारी समेत ज्वलंत मुद्दों को हल करने की अपील की है। प्रेषित पत्र में कहा गया है कि आजीविका संकट बेहद गंभीर है जिससे युवाओं का भारी पलायन हो रहा है, साथ में बैंकों में जमा यहां के लोगों की पूंजी का भी 68 फीसद हिस्सा बाहर चला जा रहा है। इसी तरह यहां प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि युवाओं को उद्यम खोलने के लिए पर्याप्त पूंजी, तकनीक व बाजार सुनिश्चित करने की सरकार गारंटी करे। टमाटर, मिर्च आदि के प्रसंस्करण उद्योग खोल कर रोजगार सृजन किया जाए। प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर रोक लगाई जाए और स्थानीय लोगों की सहकारी समितियों के माध्यम से वैध खनन हो जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही रोजगार सृजन व राजस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में भारी संख्या में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरने और सरकारी अस्पतालों में जांचें व दवा समेत पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने की अपील की गई। यह भी कहा गया कि आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र में आम तौर पर आदिवासी एवं गरीब पृष्ठभूमि की छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे में पुनः मांग दोहराई गई कि जनपद में न्यूनतम दो आवासीय महिला डिग्री कालेज खोले जाएं और हर ब्लॉक में एक आवासीय बालिका राजकीय इंटरमीडिएट कालेज खोले जाएं। इसके अलावा गरीबों का पलायन रोकने के लिए तत्काल मनरेगा में जरुरत के मुताबिक काम की गारंटी और 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान
Download App