सोनभद्र

अधेड़ महिला ने बंद कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में एक अधेड़ उम्र की महिला का शव मंगलवार को तड़के उसके ही घर के बड़ेर से लटकते मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। स्वजनों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी बच्चू लाल अगरिया काम धाम के सिलसिले में बाहर रहता है। सोमवार की रात उसकी पत्नी कमला देवी (50वर्ष) रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बताया जाता है कि सुबह काफी देर तक उसकी कमरे का दरवाजा नही खुला, तो पड़ोस में रहने वाले जेठ उसके घर के दरवाजे से देखा, तो वह अंदर लटकी हुई थी। उसने इसकी जानकारी प्रधान पति विजय कुमार को देते हुए मामले से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। कुछ ही देर बाद कोतवाल सुभाष राय मातहत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर धमक अंदर से बंद दरवाजा को किसी तरह खोलकर शव को बाहर निकाल कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाबत पड़ताल करने में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान
Download App