सोनभद्र

विश्व रक्तदाता दिवस की बैठक में की गई ब्लड डोनेशन की अपील

विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप में-तहसीलदार

14 जून को सीएचसी में लगेगा ब्लड डोनेशन कैम्प

रक्तदान जैसी पुनीत कार्य में सभी की एकजुटता और भागीदारी जरूरी-डॉ आलम

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। विश्व रक्तदाता दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्थानीय तहसील सभागार में तहसीलदार बृजेश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। बैठक में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. शाह आलम अंसारी ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान जैसी पुनीत कार्य में सभी की एकजुटता और भागीदारी बेहद जरूरी है। मानवता की सेवा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने और आगे आने की जरूरत है। डॉ अंसारी ने आगामी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सीएचसी दुद्धी में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर ब्लड सैम्पल संग्रह करने में सहयोग की अपील की।
तहसीलदार बृजेश वर्मा ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2023 का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वीकृत रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप में किया जाना है। इस विशेष अभियान के दौरान विश्व रक्तदाता दिवस की विषय वस्तु रक्तदान करें, प्लाज्मा दान करें, जीवन दान करें और नियमित करें जैसे स्लोगन को अमलीजामा पहनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व रक्तदाता दिवस एक मासिक अभियान 14 जून से 13 जुलाई तक मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिवस को सफल बनाने के लिए उप जिलाधिकारी एसपी सिंह द्वारा कस्बे में संचालित खंड विकास कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, एनसीसी कमांडेंट, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज व बालिका कॉलेज, सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज, रेड क्रॉस सोसायटी, दुद्धी बार एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियर्स, रोटरी क्लब, इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी, व्यापार मंडल सहित अन्य स्वयंसेवी संगठनों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक तथा प्रभारी ब्लड बैंक दुद्धी को पत्र भेजकर ब्लड डोनेशन में प्रतिभाग व सहयोग करने की अपील की गई है। बैठक में मुख्य रूप से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ प्रकाश चंद जायसवाल, बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार के सचिव रामेश्वर राव, सत्यनारायण यादव, मनोज मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त
Download App