सोनभद्र

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस पर ग्राम स्वराज समिति ने चलाया जागरूकता अभियान

दुद्धी, सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस के मौके पर ग्राम स्वराज समिति जून 2023 माह को बाल श्रम के खिलाफ एक्शन मंथ के रूप में मना रही है। इसके तहत पूरे महीने बच्चों को बाल श्रम और दासता के चंगूल से मुक्त कराने के लिए छापामार कार्रवाई के साथ बचाव अभियान चला रही है।

समिति के अगुवा भाई महेशान्द ने कहा कि आज हमारे देश में बाल श्रम उन्मूलन के लिए कई प्रभावी नीतियां और कड़े कानून हैं, लेकिन जब तक इस बारे में लोगों के बीच जागरूकता नहीं होगी और पूरा समाज इसकी जिम्मेदारी लेकर अपना काम नहीं करेगा तब तक यह एक चुनौती के रूप में बना रहेगा। हम सभी भारत को बाल श्रम मुक्त बनाने के साथ-साथ हर एक बच्चे को एक स्वस्थ खुशहाल सुरक्षित और आजाद बचपन देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम इस प्रयास में निश्चित रूप से सफल होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ )की रिपोर्ट-बाल श्रम वैश्विक अनुमान 2020 रुझान और आगे की राह के मुताबिक यह साल 2020 की शुरुआत में पूरी दुनिया में 16 करोड़ बच्चे बाल श्रम की चपेट में थे ,इसमें 6.3 करोड़ लड़कियां और और 9.7 करोड लड़के हैं ।यानी दुनिया का हर 10 में से एक बच्चा बाल मजदूरी करने को मजबूर है।

‌ बाल श्रम को लेकर भारत में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक पूरे देश मे 5से 14 साल के बीच के मजदूरों की संख्या 1.10 करोड़ है यह देश में बच्चों की कुल संख्या का 3.9 फ़ीसदी हिस्सा है।

‌ यह अपने आप में बहुत ही चिंताजनक है। बच्चों के लिए हर दिशा में काम करने की आवश्यकता है। आज के दौर में बाल तस्करी के जरिये बच्चों को बकरी और बैल से भी कम कीमत में बेचा व खरीदा जा रहा है। जो मानवता के खिलाफ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान