सोनभद्र

बीजेपी क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को लिखा पत्र

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है की जपनद सोनभद्र स्थित उरमौरा राबर्ट्सगंज के समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय अनु जाति बालिका छात्रावास में बाहरी ग्रामीण क्षेत्रों के बालिकाएं रहकर राबर्ट्सगंज के आस पास कई विद्यालयो मे विद्या अध्ययन करती है। कुछ दिन पूर्व से उक्त छात्रावास का बाउंड्रीवाल टूट कर धराशाही हो जाने से अराजक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है उन्होने आशंका जताई है की भविष्य मे छात्रावास का बाउंड्रीवाल निर्माण एंव सुरक्षा का ध्यान नही दिया गया तो नशेड़ीयो द्वारा कभी भी छात्रावास में घुसकर किसी बड़े वारदात का अंजाम दिया जा सकता है। उक्त छात्रावास मे किसी प्रकार का सुरक्षा गार्ड आदि का भी प्रबन्ध नहीं हैं जिसे तत्काल सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करते हुए क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की निर्माण आवश्यकता है जिससे अनु जाति छात्राएं निडर होकर शिक्षा ग्रहण कर सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान