सोनभद्र

विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर(विनोद गुप्त)। थाना क्षेत्र अंतर्गत महरिकला गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से साड़ी का फंदा बना घर की बढेर से लटक कर जान दे दी।जानकारी के अनुसार राजकुमारी उम्र 35 पत्नी मुन्नीलाल केवट ने शनिवार की शाम घर के बढेर से साड़ी का फंदा बना उस पर लटक कर अपनी जान दे दी पुलिस के अनुसार मृतका का पति पास में ही अपना आवास बनवा रहा था घर मे वह अकेली थी जब उसका पति घर गया तो घर का मंजर देखकर वह चीख पड़ा शोर शराबा सुन पड़ोसी भी दौड़ पड़े घर मे चीख पुकार मच गयी ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।विवाहिता ने फांसी क्यों लगाया यह पता नही चल पाया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App