सोनभद्र

भाजपाइयों ने पोस्टमार्टम हाउस में दुर्व्यवस्था की शिकायत की

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित इकलौते पोस्टमार्टम हाउस पर व्याप्त दुर्व्यवस्था की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में की। भाजपा मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह मोनू की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने सीडीओ से सौरभ गंगवार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। श्री सिंह ने कहा कि पूरे तहसील क्षेत्र में एक ही पोस्टमार्टम हाउस है। उसमें शव को रखने के लिये डी फ्रीजर की व्यवस्था नही होने के कारण पुराने शवों से दुर्गंध उठती है। जिसके कारण आसपास के रहवासियों का रहना दूभर व संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना है। उन्होंने शवों को रखने के लिए तत्काल उपयुक्त संसाधन व डी फ्रीजर पोस्टमार्टम हाउस में रखने की मांग की है। इस दौरान दीपक शाह, प्रिंस अग्रहरि, मोहित अग्रहरि,सोनू खान, अंका, शहनवाज, आनंद अग्रहरि सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App