सोनभद्र

जनपद में पेयजल संकट गहराया, आइपीएफ ने सीएम को ट्वीट कर हस्तक्षेप की अपील की

पेयजलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था करे सरकार

सोनभद्र। जनपद में जारी भीषण पेयजल संकट के हल के लिए ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने आज मुख्यमंत्री को ट्वीट कर जिला प्रशासन को निर्देश देने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई कि पेयजलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हेतु पर्याप्त टैंकरों व खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत आदि के लिए तत्काल समुचित बजट आवंटित किया जाए जिससे नागरिकों को पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पिछले दिनों जिलाधिकारी सोनभद्र से मुलाकात में जनपद में गंभीर पेयजल संकट से अवगत कराया था और तत्काल जरूरी कदम उठाने की मांग की गई थी। लेकिन पेयजल संकट की स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। शहरी क्षेत्रों तक में पेयजल संकट है तब दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों और गांवों में जिसमें भाठ, नगवां ब्लॉक, कोन क्षेत्र और रिहंद जलाशय के करीब के गांवों आदि में भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाठ क्षेत्र में हजारों लोग नालों व चुआड़ का पानी पीने को मजबूर हैं। कहा कि हर घर नल योजना के नाम पर पेयजल के वैकल्पिक साधनों के निर्माण और मरम्मत पर बजट घटाना मौजूदा संकट की प्रमुख वजह है। ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति महज खानापूर्ति साबित हो रहा है। दरअसल भीषण गर्मी में बंधी, बाऊली और कुएं सूख गए हैं, जलाशयों में भी पानी का संकट है। हैंडपंप भी बड़ी संख्या में खराब पड़े हुए जिनकी मरम्मत समय रहते नहीं कराई गई। स्थिति इतनी विकट है कि गांवों व शहरों से रोज ब रोज पानी के सवाल पर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन करने की खबरें आ रही हैं। इन खबरों को संलग्न कर कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री को ट्वीट किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App