सोनभद्र

विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की पूजा – अर्चना व आरती

– भिखारी बाबा की कुटिया में भक्तो ने लिया आशीर्वाद
– श्रद्धालुओं ने भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण
– चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में रविवार को सातवें दिन वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हुई, जिसमे जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। श्रद्धालुओं ने विराट रुद्र महायज्ञ में पूजन, अर्चन व आरती किया। साथ ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाए जिससे समूचा यज्ञ परिसर जयकारे से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भिखारी बाबा की कुटिया में जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही दिल्ली से पधारे मानस मर्मज्ञ आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज के द्वारा सुनाई गई रामकथा का भक्तों ने रसपान किया।आयोजित भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रूद्र महायज्ञ कराया जा रहा है । साध्वी कृष्णावती ने दूसरों के घर का जूठा बर्तन मांजकर अपने बाल बच्चों को परवरिश करने के साथ ही भगवान भोलेनाथ का भव्य मंदिर निर्माण कराकर उसमे भगवान शंकर, माता पार्वती, शिवलिंग व नंदी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने व विराट रुद्र महायज्ञ कराने का जो संकल्प लिया था वह संकल्प पूर्ण हो गया। यह सब यज्ञ नारायण भगवान की कृपा से ही संभव हुआ है। तभी तो कहा जाता है कि भक्ति में शक्ति होती है। जिसे साध्वी कृष्णावती ने भक्ति के बल पर मिशाल पेश किया है। एडवोकेट राजेश कुमार पाठक, सुशीला पाठक,एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी,साध्वी कृष्णावती, नीतू, राजीव देव आदि ने यज्ञ मंडप में जड़ी बूटी सामग्री से हवन किया। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया। इसके अलावा भिखारी बाबा का पूजन करके श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। संतोष, राम ब्रिज विश्वकर्मा , सत्यनारायण, रामवृक्ष ,अजय यादव, विशाल सिंह, रामालखन मौर्य, प्रभु नारायण, प्रहलाद विश्वकर्मा, शंकर बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान