सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कनहर विस्थापित की मौत

डूब क्षेत्र सुंदरी से आशियाना उजाड़ बांस बल्ली लेकर आ रहा था विस्थापित कॉलोनी

पांगन नदी के किनारे घटी घटना
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। क्षेत्र के ग्राम सुंदरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक कनहर विस्थापित की मौत हो गई। 45 वर्षीय मुमताज पुत्र अहमद अली निवासी सुंदरी विस्थापन पैकेज मिलने के बाद अपने आशियाने को उजाड़ कर शुक्रवार सुबह की शाम 4 बजे बांस बल्ली लेकर विस्थापित कॉलोनी आ रहा था। इस बीच पांगन नदी के किनारे पहुंचते ही तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई के तर्ज पर ट्रैक्टर पर उसके साथ उसका 6 वर्षीय बच्चा उमर नूरानी व दूसरे सगे भाई इजराइल का 12 वर्षीय बच्चा बालक रजाबुद्दीन भी बैठा हुए था, संयोग अच्छा था कि दोनों को कुछ नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल उसके भाई इजराइल व जमीरउद्दीन, प्रधान प्रतिनिधि जलालुद्दीन, पूर्व प्रधान सादिक हुसैन आदि लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे जहां आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर साह आलम अंसारी ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मेमो के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुमताज की मौत के बाद कौन दिलाएगा न्याय

कनहर परियोजना के विस्थापित मुमताज के परिजनों ने बताया कि मुमताज विस्थापन पैकेज मिलने के बाद सुंदरी से अपना घर उजाड़ कर जब विस्थापित कॉलोनी पहुंचा तो उसके लिए आवंटित प्लाट में पहले से अज्ञात व्यक्ति ने अतिक्रमण कर रखा था जिसे लेकर दोनों की नोकझोंक भी हुई थी। मामला अमवार चौकी पहुंचा तो उल्टे मुमताज को धमकी दी जाने लगी कि ज्यादा नाटक करोगे तो जेल भेज दिया जाएगा। मकान भी नहीं बना पाओगे। मुमताज की मौत के बाद परिजन सदमे में है कि उसे न्याय कौन जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App