सोनभद्र

5 लाख के गाजा के साथ 2 तस्कर को देवेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) 5 लाख के गाजा के साथ 2 तस्कर को देवेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे घोरावल क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना करमा पुलिस एसओजी स्वाट सर्विलांस टीम सोनभद्र के अथक प्रयास से करनवाह मोड़ बहदग्राम करमा से एक अदद कार संख्या (CG 07 MA 7662) से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्तों 01. सूरज पुत्र स्व0 राजबली निवासी ग्राम हरिहरपुर, तमकुहीराज थाना तमकुहीराज कुशीनगर, 02. जमीर मियां पुत्र अली मियां निवासी ग्राम इनरवां बाजार थाना इनरवां जिला बेस्ट चम्पारण बिहार को कुल 04 बोरियों में 52 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 05 लाख 20 हजार रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मुकदमा अपराध संख्या 44/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कारवाई कर चालान कर दिया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि हम लोग मादक पदार्थ गांजा छत्तीसगढ़ झारखंड से थोक में खरीदकर कुशीनगर मे जगह जगह बेचते है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 सूरज पुत्र राजबली निवासी ग्राम हरिहरपुर तमकुहीराज तमकुहीराज कुशीनगर।
2 जमीर पुत्र अली निवासी ग्राम इनरवां बाजार, थाना इनरवां, जिला बेस्ट चम्पारण, बिहार।बरामदगी का विवरण
01. 52 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 05 लाख 20 हजार रुपये) ।
02. एक अदद कार (CG 07 MA 7662) ।गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र मय टीम ।
3. निरीक्षक शेषनाथ पाल प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र मय टीम।
4. व0उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
5. उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह, थाना करमा जनपद सोनभद्र ।
5. मुख्य आरक्षी मनीराम सिंह, मुख्य आरक्षी महेन्द्र कुमार, आरक्षी राम भुवन कुशवाहा थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट में अनपरा परियोजना व एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली फाइनल में पहुची बीजपुर थाने में आगामी त्योहार नवरात्रि व ईद के मद्देनजर शांति वैठक सम्पन्न अनपरा परियोजना एम्प्लाई नशे का शौक पूरा करने के लिये शराब दुकान मे किया चोरी सत्येंद्र राय ने 12 घंट... रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती
Download App