सोनभद्र

पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के रामगढ़ स्थानी बाजार स्थित इंडियन बैंक व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डा0,यशवीर सिंह के निर्देशन में पन्नूगंज एसएचओ मनोज ठाकुर के मार्गदर्शन में सोमवार को बैंक और उसके आसपास सघन चेकिंग की गई इस दौरान बैंकों सहित प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग हेतू पुलिस टीम द्वारा पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बा में इंडियन बैंक पोस्ट ऑफिस ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सर्राफा बाजार व उसके

आसपास संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहनों की सघन चेकिंग की गई पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक प्रबंधकों से वार्ता की तथा आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की चेकिंग और बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे व अलार्म को भी खंगाला आवश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की और आवश्यक हिदायत दी चेकिंग के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों पुलिसकर्मियों को पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए बैंकों में आए हुए

व्यक्तियों से पन्नूगंज पुलिस ने उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की और किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को अवगत कराने की बात कही गई उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल अमृतलाल, इस्लाम, रामजी बिंद, गौरव कुमार, अनुराग पटेल, अनिलेश कुमार सिंह, आदि पुलिस टीम मौजूद रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ...
Download App