सोनभद्र

निवर्तमान चैयरमैन ने किया भाजपा नगर निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। तहसील मुख्यालय के सीतेश मोहन कटरा में शनिवार की देर शाम भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नगर निकाय के चुनाव प्रभारी अरविन्द पाण्डेय व संयोजक रामेश्वर राय की उपस्थिति में निवर्तमान चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा कि सबका साथ-सबका विश्वास के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार नगर पंचायत का कायाकल्प करने के लिए पार्टी बेताब है। विशेष रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि करीब महीने भर के प्रवास में इस बार दुद्धी की आबोहवा में कमल खिलने के लिए बेताब दिख रही है। आवश्यकता है कि हम सभी कार्यकर्ता जन भावना को देखते हुए अपनी व्यक्तिगत मनोभाव को दरकिनार कर पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी कमलेश मोहन समेत सभी सभासद के घोषित प्रत्याशियों को सदन तक भेजने के लिए जी जान से जुट जाएं, वहीं संयोजक श्री राय ने मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला देते हुए मतदाताओं से निजी एवं सामूहिक तौर पर जन संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए दम भरा| चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने अपने कार्यकाल के कई अधूरे कार्यों को पूरा करने के आड़े आ रही समस्याओं की जिक्र करते हुए लोगों से अपील किया कि वे केंद्र व राज्य की लोकप्रिय सरकार के साथ मिलकर अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान करें। इसके अवसर पर पार्टी के नन्दलाल जी अग्रहरि, मनोज सिंह बबलू, मनोज मिश्रा,दिलीप पाण्डेय,राजन चौधरी,सुमित सोनी, सूरजदेव सेठ, पंकज कुमार उर्फ़ बुल्लू, अमरनाथ जायसवाल, संतोष जायसवाल, अनिल जायसवाल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार