सोनभद्र

सोनभद्र मे 29 बागी नेताओं को 6 वर्ष के लिये किया निष्कासित

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले में जैसे ही नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है, वैसे वैसे पार्टी को हराने के लिए जोर लगाने वाले लोगों पर मान मनौव्वल के बाद एक्शन होना भी शुरू हो गया है। बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में बागी बनकर पार्टी के खिलाफ स्वर भी उठाने वालों पर कारवाई कर दी है। कार्यवाई का ताजा नजारा बीजेपी खेमे में देखने को मिला है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 29 लोगों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष व सभासद पद के लिए टिकट न मिलने पर कई कार्यकर्त्ता नाराज थे। ऐसे में वे लोग बागी होकर निर्दल पर्चा दाखिल कर दिया। जनपद मे अध्यक्ष पद के 6 नेताओं को और सभासद पद के बागी कार्यकर्ताओं को बीजेपी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। जिले का प्रमुख सीट बना चोपन नगर पंचायत से बीजेपी नेता संजय जैन ने पार्टी से बगावत कर निर्दल चुनाव लड़ने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। चोपन नगर पंचायत सीट से बीजेपी ने निषाद पार्टी व अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली को बनाया है।
इसके अलावा नगर पंचायत घोरावल से राकेश उमर, नगर पंचायत पिपरी से अजीत गुप्ता, नगर पंचायत अनपरा से अरविंद केशरी, नगर पंचायत पिपरी से प्रवीण पाण्डेय व नगर पंचायत ओबरा से संजू देवी को जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने निष्कासित किया है। जिलाध्यक्ष अजीत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आदेशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के चेयरमैन व सभासद हेतु घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले बागी कार्यकर्ताओं के नामों को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्काषित किया जाता है। इसके अलावा 23 सभासद के बागी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार