सोनभद्र

तेज रफ्तार बाईक सवार ने अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, पैर फैक्चर

दुद्धी, सोनभद्र। नगर में इन दिनों तेज रफ्तार बाईकर्स से राहगीरों में आतंक का माहौल है। सड़क पर चलने वाला हर कोई दहशत में चलता है कि न जाने कब कोई आगे या पीछे से आकर ठोंक दे।
बुधवार को हॉस्पिटल मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाईक सवार छोटेलाल 25 वर्ष पुत्र विजय सिंह निवासी टेढ़ा ने एक राहगीर अधेड़ मजदूर वेंकटेश 50 वर्ष पुत्र चिंदरैया निवासी हैदराबाद को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका एक पैर टूट गया। टक्कर के बाद गिरे बाईक चालक ने भीड़ की आक्रोश व मार से बचने के लिए अपने को भी गंभीर चोट होने का नाटक करने लगा। आसपास के लोगों ने दोनों को ठेला पर लादकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जब तक लोग अधेड़ को टांगकर हॉस्पिटल के अंदर ले जाते तब तक वह दौड़कर भाग निकला। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार